Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
BOLLYWOD DUNIYA.IN

Latest National & International Trending News From Entertainment Industry

BOLLYWOD DUNIYA.IN

Latest National & International Trending News From Entertainment Industry

  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Contact
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Entertainment News
  • TV Channel
  • Home
  • ABOUT Us
  • Birthdays list
  • Contact
  • Disavowal
  • Disclaimer
  • Entertainment News
  • TV Channel
Subscribe
Close

Search

Breaking News

Mrs Sarita Sunil Pal Donated Her Hair For Father’s Condolence and Cancer Patients Help

By admin
March 18, 2021 4 Min Read
0

कुछ दिनों पहले 20 फरवरी 2021 को मेरे पिताजी का स्वर्गवास हो गया जो उम्र के उस दहलीज पर थे जहां उनका शरीर और स्वास्थ्य दोनों ही कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में असमर्थ साबित हुआ | अपने पिताजी को कैंसर की लड़ाई में खो देने के बाद कहीं ना कहीं दिल में एक भावना जागी कि क्यों ना अपनी ओर से एक छोटा सा योगदान किया जाए और किसी कैंसर से लड़ते हुए / लड़ती हुई महिला के आत्मसम्मान को उनके खोए हुए बालों को लौटा कर  बढ़ाया जाए I

अपने पिता की सेवा का मौका मुझे नहीं मिला पर पिताजी की तरह कैंसर से लड़ते हुए किसी एक इंसान की यदि मैं किसी भी रूप में मदद कर सकूं तो,अपनी आत्मा को कहीं ना सुकून की अनुभूति करा सकूंगी||

कैंसर जैसी बीमारी से हम सभी भलीभांति परिचित हैं और हम यह भी जानते हैं कि जब कैंसर जैसी बीमारी हो जाती है,  तब कीमोथेरेपी में और बाकी कई इलाज के , दवाइयों के दौरान ..मरीज को अपने बाल खोने पढ़ते हैं और धीरे-धीरे उनके सारे बाल गिर जाते हैं ||जो वापस नहीं आ सकते I

पिताजी के चले जाने के बाद उनके दाह संस्कार और 13 वी पूजन में  परिवार के बेटे को अपने बालों का योगदान करना होता है , यह हमारे हिंदू धर्म की प्रथा रही है |

पर कहीं ना कहीं मेरे मन में यह इच्छा जागी कि मैं भी अपने बालों का योगदान करूं पर उस दिन नहीं जिस दिन यह संस्कार के रूप में होता है,  परंतु एक अच्छे कारण के साथ उसे योगदान भी कर लूं और किसी एक कैंसर पीड़ित महिला की शक्ति के रूप में यदि मैं अपने बालों से बनाई हुई बिग उसके सिर पर (बाल )लगा सकूं तो शायद इसके फलस्वरूप पिताजी की आत्मा को शांति प्राप्त करा सकूं और साथ ही खुद के अंदर जागी हुई इस भावना को सही रूप में बाहर ला सकूं||  इसी इच्छा को प्रबल रूप से पूरी करने  की मंशा लेकर मैंने अपने घर में अपने पति श्री सुनील पाल (हास्य कलाकार/ स्टैंड अप कॉमेडियन/ एक्टर )को जताई और साथ-साथ अपने इस संकल्प को अपने बच्चों के सामने जाहिर किया जो कि मुश्किल तो था पर नामुमकिन नहीं था और मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि सबसे पहले इस पर अपनी सहमति और साथ दोनों देने के लिए मेरे पति ने भी और मेरे बच्चों ने भी मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें इस बात का गर्व है यह भी मुझे महसूस कराया |

मेरी इस प्रबल इच्छा को सरल रूप देने के लिए मैंने फेसबुक के जरिए और अपने कुछ मित्र रिश्तेदारों के जरिए एक संस्था के बारे में जानकारी ली जो कि हैदराबाद में शिवा यादव नामक युवक द्वारा चलाई जा रही है |

शिवा खुद भी एक हेयर स्टाइलिस्ट है और उनका खुद ऐसा मानना है कि मैं यदि डॉक्टर होता , तो कैंसर की दवा बनाता ….क्योंकि हेयर स्टाइलिश हू… तो कहीं ना कहीं डोनेशन द्वारा प्राप्त हुए बालों को बिग बनाकर मैं कैंसर पीड़ितों की मदद करता हूं, और उनका खोया हुआ सम्मान और आत्मविश्वास वापस लाने के लिए कोशिश करता हूं I औरत का असली गहना उसके  केश होते हैं || किसी बीमारी वर्ष जब वह अपने बालों को खो देती है तो उनका मनोबल पूरी तरह टूट जाता है, इसी मनोबल को फिर से एक बार हौसला देने के लिए मैंने एक छोटा सा संकल्प किया और शिवा और शिवा यादव की जरिए इस संकल्प को पूरा किया जिसमें मेरे पति और मेरे बच्चों ने दिल खोलकर के साथ दिया और इस संकल्प का स्वागत किया I

मेरा जन्म मेरी माता जी के लिए बहुत ज्यादा खुशी का कारण न बन सका तो उनका हमेशा से यही कहना था कि तुम्हारा जन्म इस घर में अतिरिक्त है वह अतिरिक्त शब्द मेरे लिए आशीर्वाद बन गया और आज हर रूप में , हर कार्य में , शिक्षा में , संपन्नता में… मुझे ईश्वर ने पूरी तरह से अतिरिक्त समृद्धि दी है I

मेरी इस इच्छा को पूरा करते हुए मैंने लोगों तक अपनी बात पहुंचाई और यही कोशिश रहेगी कि इसे समाज के उन दायरों में ना बांधे जहां हम रूढ़ीवादी परंपराओं के जरिए औरतों को बाल निकालने से मना करते हैं I

मेरे इस कार्य को कई लोगों ने सराहा कुछ लोगों ने इसकी प्रशंसा की और कुछ लोगों के उल्टे सीधे विचार भी सुनने को मिले | पर मेरी यही इच्छा है कि ऐसे कार्य को देखकर कुछ और लोग मोटिवेट हो और इस दिशा में अपने कदम बढ़ाए और कम से कम किसी एक चेहरे पर मुस्कुराहट खिलाए…

8th March 2021 , अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं एक महिला होने के नाते किसी और महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए यह प्रयत्न कर रही हूं |आशा करती हूं कि मेरा यह प्रयत्न सिद्ध होगा और इसकी सफलता कहीं ना कहीं और लोगों के लिए प्रेरणा की जोत जगायगी |

इसके अलावा लोगों की मानसिकता बदलेगी और हम समाज में मानवता ही परमो धर्म है ऐसी धारणा को हम आगे बढ़ा सकेंगे I

Tags:

#happywomensday #strongwomen #strength #power #positive #womensupportingwomen #proud #peaceful #pleasure
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

WEE Awards 20-21 and Celebrations of Women Entrepreneurship

Next

Tanatan – Kitchen & Bar Grand Unveiling In Lucknow an elevated, dining experience of Ramee Group of Hotels

Recent Posts

  • From Miss Prayagraj To Mumbai Sets: Vidushi Tripathi Is Exploring Every Side Of Showbiz
  • Creating A Connected Ecosystem”: K.K. Sets The Stage For MHIG MAGIC OTT And Upcoming Film Slate
  • Indo–Djibouti Film And Cultural Forum Inaugurated At Embassy Of Djibouti
  • From Legacy To Luxury: The Lace Bloom Blends Generational Trust With Modern Icon Suhail Shafi
  • Nivedita Chandel Grace, Confidence And A Style Of Her Own

Recent Comments

  1. online ingilizce kursu on प्रिया सिन्हा अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के गाने और फिल्मों में ही आएंगी नजर, एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट किया साईन
  2. kıbrıs araç kiralama on प्रिया सिन्हा अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के गाने और फिल्मों में ही आएंगी नजर, एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट किया साईन
  3. Seo hizmetleri on प्रिया सिन्हा अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के गाने और फिल्मों में ही आएंगी नजर, एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट किया साईन
  4. kıbrıs medikal on प्रिया सिन्हा अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के गाने और फिल्मों में ही आएंगी नजर, एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट किया साईन
  5. stake casino mirror on प्रिया सिन्हा अब वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के गाने और फिल्मों में ही आएंगी नजर, एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट किया साईन

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021

Categories

  • 24×7 News
  • 365×24 News
  • Actor
  • Actors
  • Actress
  • Albums
  • Art Exhibition
  • Astrology
  • Author
  • Awards
  • Being Tusshar Dhaliwal
  • Bhojpuri Films
  • Bhojpuri News
  • Blogs
  • Breaking News
  • Business News
  • Businessmen
  • businessNews
  • Cannes Festival
  • Celebrity News
  • Collections
  • Designers Collections
  • Digital News
  • Elections
  • Entertainment
  • Events
  • Exclusive Interview
  • Exclusive News
  • Fashion Designer
  • Fashion Week
  • Film Directors
  • Fitness Icon
  • Glam World
  • Gujarati Films
  • Hindi News
  • IAWA
  • Indywood
  • International News
  • Kayastha Comunity
  • Latest Film
  • Latest Films
  • Latest News
  • Leo Media
  • Leo News
  • Malayalam News
  • Marathi Films
  • Models
  • Music Directors
  • National News
  • New Comer
  • New Comers
  • New Films
  • News
  • Online News
  • Photographer
  • Popular News
  • Reality Show
  • Religious News
  • Reviews
  • Short Films
  • Singers
  • Songs
  • Special News
  • sports special
  • Top Story
  • Top Trending News
  • Trending News
  • Uncategorized
  • Virus Events
  • Web News
  • Web Series
Copyright 2026 — BOLLYWOD DUNIYA.IN. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme